Tuesday, September 16, 2008

अंग्रेज़ी

अंग्रेज़ी
एक ही भाषा मेरे देश की,

वह केवल अंग्रेज़ी है।


मेरे देश का नाम India,

वह भी तो अंग्रेज़ी है।।


क्यों न हो? हम मैकाले के, अंग्रेज़ों के हैं ग़ुलाम।

तभी तो गर्व करें उस सब पर, दिखता जो अंग्रेज़ी है।।


अंग्रेज़ी पहनावा अपना, निर्लज्जता भले ही हो।

नारी के सब अंग खुले हैं, वह नग्नता भले ही हो।।


नारी का आभूषण लज्जा, है उतार फ़ैंका हमने।

स्पष्ट हो जिससे हम पर केवल, चढ़ा भूत अंग्रेज़ी है।।


नासापुट में छिद्र नहीं, ना ही कनों में बाली है।

टॉप-जीन्ज़ दो वस्त्र देह पर, चाल अति मतवाली है।।


परिणीता के मस्तक पर, बिन्दी अथवा सिंदूर नहीं है।

भारतीय क्यों दीखे वह तो, Gal बनी अंग्रेज़ी है।।


अंग्रेज़ी में नामपट्ट सब, एस डी. डी ए वी. बनते।

आर्य सनातन धर्म पुरातन, उसका सब पानी भरते।।


जिसमे पॉप-टॉप कल्चर है, और टॉपलैस अति सुंदर।

शिक्षा नहीं न ही विद्या है, ऐजुकेशन अंग्रेज़ी है।।


हिन्दी संस्कृत के शिक्षक भी, अंग्रेज़ी में नाम लिखें।

नन्दकिशोर हो गये ऐन.के., कृष्ण लाल के.ऐल. दीखें।।


अंग्रेज़ी में ही हस्ताक्षर कर, इनको सन्तोष मिले।

देशी ना कोई इनको कह दे, ये तो अंग्रेज़ी हैं।।


भारत में बस एक खेल है, क्रिकेट वह कहलाता है।

उसका भी तो अंग्रेज़ी से, अंग्रेज़ों से नाता है।।


इसके ज्वर से पीड़ित इन्डिया, का पूरा मानस अचेत।

क्रिकेट के वह शब्द बोलता, जो निश्चित अंग्रेज़ी हैं।।


अंग्रेज़ी से अंग्रेज़ों के गुरु नहीं, हम हो सकते हैं।

उनका कुछ पायें ना पायें, अपना सब कुछ खो सकते हैं।।


विश्वगुरु भारत है अपनी भाषा, अपनी संस्कृति से ही।

जान समझ कर सत्य, बसी तो मन में अंग्रेज़ी है।।


अच्छी कितनी हो अंग्रेज़ी या उर्दू, पर इनसे क्या आशा है।

परकीयों के हाथों अपनी विगत पराजय, और पराभव की ये दोनों भाषा हैं।।


भारत को वैभव सम्पन्न ये, नहीं बना सकती हैं कभी।

राष्ट्रधर्म के लिये इसलिये, त्याज्य है जो अंग्रेज़ी है।।


आओ आर्य समाज बनायें, यज्ञ नित्य हम करें पुनीत।

सदाचार और स्वाभिमान का, क्षीर बने मथकर नवनीत।।


पराधीनता और पराभव का विष, हवि में भस्म करें।

और त्याग दें परकीयों की, भाषा जो अंग्रेज़ी है।।

No comments:

About Me

My photo
डॉ. जय प्रकाश गुप्त शिक्षा- चिकित्सा- स्नातक (महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक) पर्यावरण (Environmental Education)- परास्नातक (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र) पत्रकारिता (Journalism & Mass Comm)- परास्नातक (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र) PGDT (KUK) चिकित्सकीय वृत्त- Intern- श्री मस्तनाथ सामान्य चिकित्सालय, अस्थलबोहर (रोहतक), सामान्य अस्पताल, अम्बाला छावनी | चिकित्साधिकारी (पूर्व)- जनलाभ धर्मार्थ चिकित्सालय, अम्बाला छावनी, सेवा भारती चिकित्सालय अम्बाला छावनी | चिकित्सक- भगवान महावीर धर्मार्थ चिकित्सालय, अम्बाला छावनी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बाला छावनी | लेखकीय वृत्त- संपादन- महाविद्यालय पत्रिका (आयुर्वेद प्रदीप)- छात्र संपादक (English Section), INTEGRATED MEDICINE (Monthly Medical Magazine) प्रकाशन- कविता- लेख- कहानी- व्यंग्य अनेकों पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित; चिकित्सा, शिक्षा, धर्म, संस्कृति, मनोविज्ञान विषयक १६ शोधपत्र प्रकाशित | समीक्षा- अनेकों कविता संग्रह, लेखमाला ग्रंथों की समीक्षा | अमृतकलश चिकित्सालय, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, अम्बाला छावनी | ईमेल- chikitsak@rediffmail.com, c